4 October Current Affairs | Today Current Affairs by Akku Gyan Tak

4 October Current Affairs | Today Current Affairs by Akku Gyan Tak

DETAILS CURRENT AFFAIRS 

1. ‘दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ हाल ही में किस अभिनेता को प्रदान किया गया हैं?

उत्तर: वहीदा रहमान

हाल ही मे, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  यह पुरस्कार “भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान” के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह मे दिया जाता है। यह केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा प्रदान किया गया था।  2021 के पुरस्कार इस वर्ष प्रस्तुत किए गए क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई थी।

2. अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम के लिए नामांकित होने वाले पहले एशियाई व्यक्ति कौन हैं?

उत्तर: लिएंडर पेस

हाल ही मे भारत के दिग्गज खिलाड़ी और कई ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के विजेता “लिएंडर पेस” अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामित होने वाले एशिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। पचास वर्षीय लिएंडर पेस उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2024 के लिए नामांकित किया गया है। खिलाड़ी श्रेणी में उनके अलावा कारा ब्लैक, एना इवानोविच, कार्लोस मोया, डैनियल नेस्टर और फ्लाविया पेनेटा को नामित किया गया है।महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली चीन की खिलाड़ी ली ना 2019 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम के लिए नामित होने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी बनी थी।

3. हाल ही में, [पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण] PFRDA ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली[NPS] के तहत सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन करने के लिए 11वें फंड मैनेजर के रूप में किस संस्थान को चुना है?

उत्तर: डीएसपी पेंशन फंड मैनेजर

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन करने की अनुमति वाले 11वें फंड मैनेजर के रूप में डीएसपी पेंशन फंड मैनेजर्स का चयन किया है। पीएफआरडीए देश भर के नागरिकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) का उपयोग करना चाहता है।

4. कौनसा राज्य ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना’ से संबंधित हैं ?

उत्तर: छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेश बघेल जी के द्वारा मॉनसून सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीण आवास न्याय योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। यह पहल साल 2011 की सामाजिक आर्थिक सर्वे के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो परिवार पात्र थे  परंतु उन्हें अभी तक आवास नहीं मिल पाया है ,उन्हें इस योजना के माध्यम से आवास दिया जाएगा।

5. किस संस्था ने सामाजिक बांड के माध्यम से ₹1000 करोड़ से अधिक जुटाए हैं?

उत्तर: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD)

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ₹1040.50 करोड़ के कुल आकार के साथ अपना पहला रुपये-मूल्य वाले AAA रेटेड सामाजिक बांड जारी किया। पात्र संस्थागत निवेशकों को निजी तौर पर जारी किए गए बांड 29 सितंबर, 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध किए जाएंगे। प्रत्येक बांड का अंकित मूल्य ₹1 लाख है।

Current Affairs one LINER BY AKKU GYAN TAK

1-Katalin Kariko and Drew Weissman win the 2023 Nobel Prize in Medicine.

कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन ने चिकित्सा में 2023 का नोबेल पुरस्कार जीता।

2-PM Modi lays the foundation stone and dedicates to the nation multiple development initiatives in MP.

पीएम मोदी ने एमपी में कई विकास पहलों की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया.

3-Dr Dinesh Dasa takes the oath of Office and Secrecy as a Member of UPSC.

डॉ. दिनेश दासा ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

4-Vice President of The Dominican Republic, Raquel Peña Rodríguez, to visit India from 3-5 October.

डोमिनिकन गणराज्य के उपराष्ट्रपति रक़ेल पेना रोड्रिग्ज 3-5 अक्टूबर तक भारत का दौरा करेंगे।

5-Lt Gen Raghu Srinivasan took over as the 28th Director General Border Roads (DGBR).

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने 28वें महानिदेशक सीमा सड़क (डीजीबीआर) के रूप में पदभार संभाला।

6-K.N. Shanth Kumar, Elected Chairman of the Press Trust of India (PTI) Board.

के.एन. शांत कुमार प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए।

7-Asian Games: India bagged 3 silver and 4 bronze medals on Day 9; Medal tally rises to 60.

एशियाई खेल: 9वें दिन भारत ने जीते 3 रजत, 4 कांस्य पदक; पदकों की संख्या बढ़कर 60 हो गई।

8-Kaimur District will the Second Tiger Reserve of Bihar State be Established.

कैमूर जिला बिहार राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व स्थापित किया।

9-India Slips Four Spots To 56th Position In 2023 World Talent Ranking.

2023 विश्व प्रतिभा रैंकिंग में भारत चार स्थान फिसलकर 56वें स्थान पर पहुंच गया।

10-India maintains 40th rank in the Global Innovation Index 2023.

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत 40वें स्थान पर बरकरार है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply