हिंदी किस भाषा परिवार की भाषा है
A भारोपीय
B द्रविड़
C आस्ट्रिक
D चीनी-तिब्बती
सही जवाब :(A)
व्यख्या:-
यह समूह भाषाओं का सबसे बड़ा परिवार है और सबसे महत्वपूर्ण भी है क्योंकि अंग्रेज़ी,रूसी, प्राचीन फारसी, हिन्दी, पंजाबी, जर्मन, नेपाली – ये तमाम भाषाएँ इसी समूह से संबंध रखती हैं। इसे “भारोपीय भाषा-परिवार” भी कहते हैं। विश्व जनसंख्या के लगभग आधे लोग (45%) भारोपीय भाषा बोलते हैं।
Q_2. भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा कौन सी है
A हिंदी
B संस्कृत
C तमिल
D उर्दू
सही जवाब :(A)
व्यख्या:-
हिंदी भारत में सबसे बोली जाने वाली भाषा है. यह देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक है.
Q_3. हिंदी भाषा का जन्म हुआ है
[बी.एड. 1996]
A अपभ्रंश से
B लौकिक संस्क्रत से
C पालि-प्राकृत से
D वैदिक संस्कृत से
सही जवाब :(A)
व्यख्या:-
अपभ्रंश, आधुनिक भाषाओं के उदय से पहले उत्तर भारत में बोलचाल और साहित्य रचना की सबसे जीवंत और प्रमुख भाषा (समय लगभग छठी से 12वीं शताब्दी)। भाषावैज्ञानिक दृष्टि से अपभ्रंश भारतीय आर्यभाषा के मध्यकाल की अंतिम अवस्था है जो प्राकृत और आधुनिक भाषाओं के बीच की स्थिति है।
Q_4. निम्न में से कौन सी बोली अथवा भाषा हिंदी के अंतगर्त नहीं आती है
[बी.एड. 1998]
A कन्नौजी
B बांगरू
C अवधी
D तेलुगु
सही जवाब :(D)
व्यख्या:-
हिन्दी की अनेक बोलियाँ (उपभाषाएँ) हैं, भारत में कुल 18 बोलियाँ हैं, जिनमें अवधी, ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुंदेली, बघेली, हड़ौती,भोजपुरी, हरयाणवी, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, मालवी, नागपुरी, खोरठा, पंचपरगनिया, कुमाउँनी, मगही आदि प्रमुख हैं। इनमें से कुछ में अत्यंत उच्च श्रेणी के साहित्य की रचना हुई है।
Q_5. हिंदी की विशिष्ट बोली ब्रजभाषा किस रूप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है
[बी.एड. 1998]
A राजभाषा
B तकनीकी भाषा
C राष्ट्रभाषा
D काव्यभाषा
सही जवाब :(D)
व्यख्या:-
ब्रजभाषा एक धार्मिक भाषा है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में बोली जाती है। इसके अलावा यह भाषा हरियाणा एवं राजस्थान के कुछ जनपदों में भी बोली जाती है। अन्य भारतीय भाषाओं की तरह ये भी संस्कृत से जन्मी है। इस भाषा में प्रचुर मात्रा में साहित्य उपलब्ध है। भारतीय भक्ति काल में यह भाषा प्रमुख रही।
ब्रजभाषा में ही प्रारम्भ में काव्य की रचना हुई। सभी भक्त कवियों ने अपनी रचनाएं इसी भाषा में लिखी हैं जिनमें प्रमुख हैं सूरदास, रहीम, रसखान, केशव, घनानंद, बिहारी, इत्यादि।
Q_6. भारतवर्ष में हिंदी को आप किस वर्ग में रखेंगे
[बी.एड. 1999]
A राजभाषा
B राष्ट्र भाषा
C विभाषा
D तकनीकी भाषा
सही जवाब :(A)
व्यख्या:-
भारतवर्ष में हिंदी को राजभाषा वर्ग में रखेंगे।
Q_7. ढुँढाडी बोली है
[व्याख्याता परिक्षा 2001]
A पश्चिमी राजस्थान की
B पूर्वी राजस्थान की
C दक्षिणी राजस्थान की
D उतरी राजस्थान की
सही जवाब :(B)
व्यख्या:-
ढुँढाडी बोली पूर्वी राजस्थान की है। ढूंढाड़ी एक इंडो-आर्यन भाषा है जो पूर्वोत्तर राजस्थान के ढूंढाड़ क्षेत्र में बोली जाती है। ढूंढाड़ी बोलने वाले मुख्य रूप से तीन जिलों – जयपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर, दौसाऔर टोंक में रहतें है।
Q_8. ब्रजबुली नाम से जानी जाती है
[अनुवादक परीक्षा 2001]
A पंजाबी
B मराठी
C गुजराती
D पुरानी बांग्ला
सही जवाब :(D)
व्यख्या:-
पुरानी बांग्ला ब्रजबुली नाम से जानी जाती है।
Q_9. निम्न में से कौन सी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है
[सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2002]
A गुजराती
B उड़िया
C मराठी
D सिन्धी
सही जवाब :(C)
व्यख्या:-
देवनागरी” भारत में सर्वाधिक प्रचलित लिपि है, जिसमें संस्कृत, हिन्दी और मराठी भाषाएँ लिखी जाती हैं। इस शब्द का सबसे पहला उल्लेख 453 ई. में जैन ग्रंथों में मिलता है।
Q_10. एक मनई के दुई बेटवे रहिन l ओह माँ लहरा अपने बाप से कहिस – दादा धन माँ जवन हमर बखरा लागत होय तवन हमका दै द l यह अवतरण हिंदी किस बोली में है
[सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2002]
A भोजपुरी
B कन्नौजी
C अवधी
D खड़ी बोली
सही जवाब :(C)
व्यख्या:-
एक मनई के दुई बेटवे रहिन l ओह माँ लहरा अपने बाप से कहिस – दादा धन माँ जवन हमर बखरा लागत होय तवन हमका दै द l यह अवतरण अवधी बोली में है।
