akku-Gyan-tak.in – Current affairs & gk . 28th- October -2023
All competitive exams most important current affairs ?
—————————————
*टॉपिक 1- (राजव्यवस्था – POLITY)*
—————————————-
■ *चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर निर्वाचन आयोग का नोटिस*
◆ भारतीय निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता के प्रथम दृष्टया उल्लंघन के लिए 26 अक्टूबर को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
◆ अधिकारियों ने कहा कि दोनों नेताओं को 30 अक्टूबर शाम तक जवाब देने के लिए कहा गया है, और यदि वे नहीं देते हैं, तो यह माना जाएगा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और आयोग उन्हें कोई और संदर्भ दिए बिना निर्णय लेगा।
◆ *आदर्श आचार संहिता (MORAL CODE OF CONDUCT):*
• आचार संहिता, निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव से पूर्व राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों के विनियमन तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने हेतु जारी दिशा-निर्देशों का एक समूह है।
• यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुरूप है, जिसके तहत निर्वाचन आयोग (EC) को संसद तथा राज्य विधानसभाओं में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की निगरानी और संचालन करने की शक्ति दी गई है।
• हालाँकि MCC के पास कोई वैधानिक समर्थन नहीं है, लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा इसके सख्त प्रवर्तन के कारण पिछले एक दशक में इसने शक्ति अर्जित की है।
• MCC के कुछ प्रावधानों को IPC 1860, CrPC 1973 और RPA 1951 जैसे अन्य कानूनों में संबंधित प्रावधानों के साथ लागू किया जा सकता है।
◆ *भारतीय निर्वाचन आयोग( ELECTION COMMISSION OF INDIA)*
• *निर्वाचन आयोग* : स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान
• *संविधान में प्रावधान* : अनुच्छेद 324 में
• *गठन* : 25 जनवरी 1950
• *सदस्य* : एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त
• *आयुक्तों की नियुक्ति* : भारत के राष्ट्रपति द्वारा
• *कार्यकाल* : 6 वर्ष या आयु 62 साल, जो पहले हो
• *वेतन* : भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के समान
• *बर्खास्तगी* : संसद द्वारा महाभियोग से
• *मुख्यालय* : नई दिल्ली
————————————–
*टॉपिक 2 – (राजव्यवस्था – POLITY)*
————————————–
■ *अभिनेता राजकुमार राव निर्वाचन आयोग के ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त*
◆ भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से राजकुमार राव को चुनाव आयोग के ‘नेशनल आइकन’ के रूप में नियुक्त किया है।
◆ *सम्बंधित अन्य बिंदु:*
• हिंदी फिल्म “न्यूटन” में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव कराने वाले एक अधिकारी के किरदार में उन्हें खूब सराहना मिली, इसलिए उन्हें चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा एक ‘नेशनल आइकन’ के रूप में नामित किया गया।
• मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव आयोग प्रमुख भारतीयों को ‘नेशनल आइकन’ के रूप में नियुक्त करता है।
• इससे पहले, चुनाव आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी, आमिर खान और खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और एम. सी. मैरी कॉम को ‘नेशनल आइकन’ के रूप में मान्यता दी थी।
————————————–
*टॉपिक 3 – (राजव्यवस्था – POLITY)*
—————————————-
■ *इंटरनेट शटडाउन*
◆ मणिपुर सरकार ने 26 अक्टूबर को राज्य में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध को अगले पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
◆ इंटरनेट शटडाउन इंटरनेट या इलेक्ट्रॉनिक संचार में जानबूझकर किया गया व्यवधान है, जो उन्हें किसी विशिष्ट आबादी के लिये या किसी स्थान विशेष के भीतर पहुँच से वंचित या प्रभावी रूप से अनुपयोगी बना देता है।
◆ ऐसा प्रायः सूचना के प्रवाह पर नियंत्रण स्थापित करने के लिये किया जाता है।
◆ *दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144:*
• धारा 144 एक ज़िला मजिस्ट्रेट, एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट या किसी अन्य कार्यकारी मजिस्ट्रेट को विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक शांति में किसी भी उपद्रव या व्यवधान को निषिद्ध करने या रोकने के लिये आदेश जारी करने का अधिकार देती है।
• ऐसे आदेशों में किसी विशेष क्षेत्र में एक निर्दिष्ट अवधि के लिये इंटरनेट सेवाओं का निलंबन किया जाना शामिल हो सकता है।
◆ *इंटरनेट शटडाउन के प्रभाव*
• इंटरनेट शटडाउन को अनुच्छेद 19(1) (a) और अनुच्छेद 19(1) (g) के तहत प्रदत्त मूल अधिकारों का उल्लंघन माना जाता है।
• सर्वोच्च न्यायालय ने अनुराधा भसीन बनाम भारत संघ (2020) मामले में माना कि इंटरनेट के माध्यम से वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और किसी भी वृत्ति का अभ्यास करने की स्वतंत्रता को अनुच्छेद 19(1)(a) और अनुच्छेद 19(1)(g) के तहत संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है।
• इंटरनेट शटडाउन सूचना के अधिकार (RTI) का भी उल्लंघन करता है जिसे राज नारायण बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1975) मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अनुच्छेद 19 के अंतर्गत एक मूल अधिकार घोषित किया है।
• यह इंटरनेट के अधिकार का भी उल्लंघन करता है जिसे फाहीमा शीरीं बनाम केरल राज्य मामले में केरल उच्च न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 21 के तहत एक मूल अधिकार घोषित किया गया था।
——————————————
*टॉपिक 4 – (अर्थव्यवस्था – ECONOMY)*
——————————————
■ *कोटक बैंक ने इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी करने के लिए NeSL ( National E-Governance Services Ltd. ) के साथ की साझेदारी*
◆ कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी प्रारंभिक इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (ई-बीजी) जारी करने के लिए नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (एनईएसएल) के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है।
◆ यह साझेदारी डिजिटल व्यापार युग की शुरुआत करेगा, जो कि बैंक के पारंपरिक कागज-आधारित गारंटी जारी करने तरीकों को समाप्त कर देगा।
◆ इस पहल का उद्देश्य डिजिटल व्यापार के युग की शुरूआत करना और बैंक के पारंपरिक कागज-आधारित गारंटी जारी करने को प्रभावी ढंग से समाप्त करना है।
◆ *एनईएसएल (NeSL – National E-Governance Services Ltd ) के बारे में*
• एनईएसएल भारत की पहली सूचना उपयोगिता है और दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 (आईबीसी) के तत्वावधान में भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) के साथ पंजीकृत है।
• कंपनी की स्थापना अग्रणी बैंकों और सार्वजनिक संस्थानों द्वारा की गई है।
• एनईएसएल की प्राथमिक भूमिका वित्तीय या परिचालन ऋणदाता द्वारा प्रस्तुत और ऋण के पक्षों द्वारा सत्यापित और प्रमाणित किसी भी ऋण/दावे से संबंधित जानकारी रखने वाले कानूनी साक्ष्य के भंडार के रूप में कार्य करना है।
——————————————
*टॉपिक 5 – (अर्थव्यवस्था – ECONOMY)*
——————————————
■ *रेफरेंस गैसोलीन और डीजल ईंधन’ लांच*
◆ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने देश में पहली बार इंडियन ऑयल द्वारा उत्पादित ‘रेफरेंस गैसोलीन और डीजल ईंधन’ को 26 अक्टूबर को लांच किया।
◆ *रेफरेंस ईंधन के बारे में:*
• रेफरेंस ईंधन (गैसोलीन और डीजल) प्रीमियम हाई-वैल्यू वाले उत्पाद हैं, जिनका उपयोग ऑटो ओईएम और ऑटोमोटिव क्षेत्र में परीक्षण और प्रमाणन से जुड़े संगठनों द्वारा वाहनों के अंशांकन और परीक्षण के लिए किया जाता है।
• इंडियन ऑयल ने भारत में पहली बार रेफरेंस गैसोलीन और डीजल ईंधन का उत्पादन सफलतापूर्वक आरंभ किया है।
• इन ईंधनों का उपयोग ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं और आईसीएटी (इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) तथा एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) जैसी जांच एजेंसियों द्वारा वाहन के अंशांकन और परीक्षण के लिए किया जाता है।
• इस उत्पाद का स्वदेशी विकास प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर भारत” के विजन के अनुरूप है।
• भारत में रेफरेंस फ्यूल की मांग फिलहाल दूसरे देशों से आयात करके पूरी की जाती है।
• इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी पारादीप रिफाइनरी में रेफरेंस गैसोलीन ईंधन (ई-5, ई-10 और ई-20) और अपनी पानीपत रिफाइनरी में रेफरेंस डीजल ईंधन (B-7) के उत्पादन के लिए सुविधा केंद्र स्थापित की हैं।
———————————————-
*टॉपिक : 6 – (कला- संस्कृति,- ART & CULTURE)*
———————————————
■ *अहमदाबाद में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन*
◆ केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने अहमदाबाद के वस्त्रपुर हाट में ‘राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
◆ इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ-ट्राइफेड ने किया है।
◆ अहमदाबाद में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल हैं जो भारत की जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प और व्यंजनों का प्रदर्शन करते हैं।
◆ *उद्देश्य:*
• जनजातीय समुदायों की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का जश्न मनाना और प्रदर्शित करना।
• टिकाऊ उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना।
◆ *भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED) के बारे में:*
• *गठन* : वर्ष 1987 में
• *सम्बंधित मंत्रालय* : जनजातीय कार्य मंत्रालय
• *मुख्यालय* : नई दिल्ली
• *उद्देश्य* : जनजातीय लोगों का सामाजिक-आर्थिक विकास करना
• *महत्वपूर्ण पहलें:* ट्राइब्स इंडिया, वन धन योजना, टेक फॉर ट्राइबल्स प्रोग्राम और ट्राईफूड योजना
———————————————-
*टॉपिक 7 – (अंतर्राष्ट्रीय इवेंट – INTERNATIONAL EVENT)*
———————————————-
■ *अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव ने अपना नया स्पीकर चुना*
◆ हाल ही में, माइक जॉनसन को अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव के स्पीकर के रूप में चुना गया है, जिससे अमेरिकी राजनीति में तीन सप्ताह की अनिश्चितता का अंत हो गया है।
◆ हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव के स्पीकर का पद देश के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पदों में से एक है और अमेरिकी राष्ट्रपति के बाद उत्तराधिकार की पंक्ति में तीसरे स्थान पर है।
◆ वह अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव के 56वें अध्यक्ष हैं।
◆ *अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव के बारे में:*
• *स्थापना* : वर्ष 1789 में
• *मुख्यालय:* वॉशिंगटन डी॰ सी॰
• *प्रकार* : निचला सदन
• *प्रतिनिधियों की कुल संख्या* : 435
• *सदस्यों का कार्यकाल* : 2 वर्ष
• *सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल:* कैलिफोर्निया
———————————————-
*टॉपिक 8 – (अंतर्राष्ट्रीय इवेंट – INTERNATIONAL EVENT)*
———————————————-
■ *उल्लेखनीय खोजों के लिए 2 भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक सम्मानित*
◆ हाल ही में, व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा दो भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिकों को ‘नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’ से सम्मानित किया गया।
◆ दो भारतीय-अमेरिकियों अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश को क्रमशः राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और नवाचार पदक और राष्ट्रीय विज्ञान पदक से सम्मानित किया गया।
◆ *नेशनल मेडल ऑफ साइंस के बारे में:*
• नेशनल मेडल ऑफ साइंस, देश का सर्वोच्च वैज्ञानिक सम्मान है, जिसे 1959 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा स्थापित किया गया था और यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन द्वारा प्रशासित किया गया था।
• “यह संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सेवा में जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शिक्षा विज्ञान, इंजीनियरिंग, भूविज्ञान, गणितीय और भौतिक विज्ञान, और सामाजिक, व्यवहारिक और आर्थिक विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष मान्यता के योग्य व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
———————————————
*टॉपिक 9 – (अंतर्राष्ट्रीय इवेंट – INTERNATIONAL EVENT)*
———————————————-
◆ कतर में गिरफ्तार 8 पूर्व नेवी अफसरों को मौत की सजा*
◆ पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व नेवी ऑफिसर को कतर की एक अदालत ने 26 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई है।
◆ कतर की अदालत के इस फैसले पर भारत सरकार ने आपत्ति जताई है।
◆ भारत सरकार की ओर कहा गया है कि कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है।
◆ भारतीय नौसेना के ये सभी आठ पूर्व ऑफिसर पिछले साल अगस्त से ही कतर के जेल में बंद हैं।
◆ कतर ने अभी तक इन सभी पू्र्व ऑफिसर्स के खिलाफ लगाए गए आरोपों की की जानकारी नहीं दी है।
◆ हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इन सभी पर जासूसी करने का आरोप लगाया गया है।
◆ *क़तर*
• *क़तर* : तेल समृद्ध राष्ट्र के रूप में दुनिया का दूसरा समृद्ध देश
• *राजधानी* : दोहा
• *मुद्रा:* कतरी रियाल
• *जनसंख्या* : 2.688 मिलियन (2021)
• *महाद्वीप* : एशिया
• *क्षेत्रफल:* 11,571 km²
———————————————-
*टॉपिक : 10 – (राज्य विशेष – STATE SPECIAL)*
———————————————-
■ *राजस्थान सरकार ने ‘आईस्टार्ट टैलेंट कनेक्ट पोर्टल’ लॉन्च किया*
◆ राजस्थान सरकार ने राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए जयपुर के टेक्नो हब में ‘आईस्टार्ट टैलेंट कनेक्ट पोर्टल’ लॉन्च किया।
◆ इसका उद्देश्य नौकरी प्रदाताओं और नौकरी चाहने वालों दोनों के लिए एक उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच के रूप में सेवा करना है।
◆ जयपुर स्थित स्टार्टअप हायरफॉक्स के सहयोग से लॉन्च किया गया यह प्लेटफॉर्म न केवल कंपनियों को संभावित प्रतिभाओं की खोज करने की अनुमति देता है, बल्कि उन्हें नौकरी की रिक्तियां पोस्ट करने और अपने भविष्य के कर्मचारियों के साथ जुड़ने की सुविधा भी देता है।
◆ *राजस्थान*
• *राजस्थान:* क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य
• *मुख्यमंत्री* : अशोक गहलोत
• *राजधानी:* जयपुर (कार्यकारी शाखा)
• *क्षेत्रफल:* 342,239 km²
• *गठन:* 30 मार्च 1949
• *लिंगानुपात (2011):* 928 ♀/1000 ♂
• *साक्षरता (2011):* 66.1%
